Bagaha News: धनहा के गोबरहिया पहुंचा गैंडा
बगहा, अक्टूबर 21 -- गोबरहिया में गैंडा पहुंचने से दहशत Bagaha News: मधुबनी/पिपरासी, एक प्रतिनिधि। पिपरासी प्रखंड के कोइरी टोला हुए गैंडा मधुबनी प्रखंड के धनहा थाना क्षेत्र के गोबरहिया पहुंच गया है। मंगलवार की दोपहर गैंडा देवीपुर के सरेह में दिखा था। इसके बाद वह गोबरहिया पहुंच गया है। इससे ग्रामीणों व किसानों के बीच दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर गैंडे की निगरानी में जुट गई है। पटना से स्पेशल टीम व हाथी के पहुंचने के बाद गैंडे को रस्क्यू किया जाएगा। मौके पर कैंप कर रहे वनरक्षी मोहम्मद आबिद हुसैन और रंजीत कुमार ने बताया कि गैंडा गोबरहिया सरेह के एक गन्ने के खेत में छिपा हुआ है। इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। पटना से स्पेशल टीम पहुंच रही है। इसके साथ ही हाथी भी मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.