Bagaha News: द्वारदह नदी में डूबने से बच्चे की मौत, गांव में मातम
बगहा, जुलाई 19 -- Bagaha News: गौनाहा। मटियरिया थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में रविवार की दोपहर दर्दनाक हादसे में सात वर्षीय मासूम प्रिंस कुमार की मौत हो गई। वह अपने साथियों के साथ द्वारदह नदी के किनारे गड्ढे में भरे पानी में स्नान कर रहा था, तभी डूब गया। वह सोनवर्षा निवासी मिथुन महतो का पुत्र प्रिंस कुमार था। बताया जाता है कि प्रिंस अपने हमउम्र साथियों बंटी, बिट्टू और शिवा के साथ स्नान करने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। साथी बच्चों ने उसे बचाने के बजाय गांव पहुंचकर घटना की सूचना दी। ग्रामीण और परिजन जब मौके पर पहुंचे तो प्रिंस पानी में तैरता मिला। यह भी पढ़ें- Bagaha News: पोखर में नहाने गये 9वीं के छात्र की डूबने से मौत उसे तत्काल इलाज के लिए रामनगर थाना क्षेत्र के फुलकौल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.