Bagaha News: दो सहोदर भाइयों में झड़प, तीन घायल
बगहा, जुलाई 4 -- Bagaha News: नौतन। थाना क्षेत्र के खैरा टोला गांव में धान की रोपनी को लेकर दो सहोदर भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों भाइयों के बीच में लाठी-डंडों से हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में दीपक शर्मा, अनिल शर्मा एवं विंध्याचल शर्मा के रूप में पहचान हुई है। परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद अनिल शर्मा और विंध्याचल शर्मा की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार धान की रोपाई के लिए खेत में ट्रैक्टर ले जाने को लेकर दोनों सहोदर भाइयों के बीच कहासुनी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.