Bagaha News: दो विद्यालयों में मिली अनियमितता, जांच के बाद हो कार्रवाई
बगहा, अक्टूबर 11 -- Bagaha News: योगापट्टी। योगापट्टी प्रखंड के दो विद्यालयों में निरीक्षण में अनियमितताएं मिलने का मामला सामने आया है। बीईओ गीतांजलि कुमारी ने बताया कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। बिना जांच के आरोप लगाना गलत है। बीईओ के विभागीय पत्र के अनुसार राजकीय कन्या एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर में 11 और 18 सितंबर को निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं मिली थीं। इस मामले में एचएम बृजकिशोर राम के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। इधर दो प्रधानाध्यापकों ने बीईओ के विरुद्ध डीएम से शिकायत कर रुपये मांगने मानसिक प्रताड़ना और धमकी देने सहित कई आरोप लगाए हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर बच्चों की स्वास्थ्य जांच का आंकड़ा दर्ज नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.