Bagaha News: दो बाइकों में भिड़ंत में तीन लोग घायल
बगहा, अक्टूबर 24 -- Bagaha News: चनपटिया। कैथवलिया-लौरिया मुख्य पथ पर सुकट चौक के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी। घटना शनिवार की देर शाम 7:30 बजे की है। सीएचसी के चिकित्सक नैयर आजम खां ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया है। घायलों में कुमारबाग के पटखौली निवासी वकील मियां (45), चनपटिया के जियछा टोला के जितेंद्र साह (32) एवं पनहेरिया टोला के निजामुद्दीन देवान (30) शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: बाइक की टक्कर में दो महिला समेत तीन जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.