Bagaha News: दो बाइकों की टक्कर में पूर्व उपमुखिया की मौत
बगहा, अगस्त 1 -- Bagaha News: बेतिया, एक संवाददाता। जगदीशपुर थाने के कठैया चौक पर शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में बैरिया के बलुआ रमपुरवा वार्ड-17 के पूर्व उप मुखिया रामाकांत मुखिया (55) की मौत हो गई। जीएमसीएच टीओपी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शनिवार को परिजनों को सौंप दिया। इधर, पूर्व उपमुखिया संग बैठे व दूसरे बाइक पर सवार को मामूली चोटें आईं। टीओपी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थाने को सूचना दी गई है। भतीजे संतोष मुखिया ने बताया कि मेरे चाचा रामाकांत व अशोक चौधरी के साथ अशोक चौधरी बाइक से शुक्रवार की रात जगदीशपुर से बैरिया के बलुआ रमपुरवा वार्ड-17 स्थित घर लौट रहे थे। रात 12.30 बजे सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की जबर्दस्त टक्कर हो गई। इसमें रामाकांत गंभीर रूप से घायल हो गये।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.