बगहा, जुलाई 18 -- Bagaha News: नौतन,एक संवाददाता। डबरिया पंचायत के मकरी टोला में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और ईंट-पत्थर भी बरसाये गये। इसमें श्रीकांत महतो, राजेश्वर महतो, शेख मुनाफ, शेख सेराज, इम्तियाज अहमद और नाजाम आलम घायल हो गये सभी को नौतन सीएचसी में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, पांच लोग घायलघायलों का इलाज यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल श्रीकांत महतो व राजेश्वर महतो को डॉक्टरों ने जीएमसीएच रेफर कर दिया। सूचना पर एसडीपीओ-2 रजनीकांत प्रियदर्शी, एसडीएम विकास कुमार, सीओ अल्का कुमारी, बीडीओ गिरधारी लाल व थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर माम...