बगहा, नवम्बर 5 -- Bagaha News: लौरिया। लौरिया पुलिस ने करीब तीन किलो गांजा , दो बाइक के 3 तस्कर को गुरुवार को गिरफ्तार की है। इस बाबत थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि उन्हें गुप्त जानकारी मिली कि तीन व्यक्ति दो बाइक से गांजा लेकर मटियरिया पुल के नीचे बने कचरा भवन के पास पहुंच रहे हैं। थानाध्यक्ष श्री पासवान ने बताया कि इसकी जानकारी नरकटियागंज एसडीपीओ प्रसन्ना कुमार एम बी को दी गई। उनके निर्देशानुसार वे स्वयं दारोगा अमित कुमार, प्रिया रंजन, सुग्रीव कुमार व पुलिस बल के साथ कचरा भवन के पास छापेमारी की गई, जहां तस्कर पुलिस को देखकर भागने लगे, जिसे खदेड़कर गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- Kashipur News: 8.51 किलोगांजा के साथ दो गिरफ्तार उनकी बाइक की डिक्की की जांच करने पर गांजा बरामद हुआ। थानाध्यक्ष श्री पासवान ने बताया कि सीओ सह मजिस्ट्रे...