बगहा, जुलाई 20 -- Bagaha News: वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सटे वाल्मीकिनगर स्थित तीन नंबर पहाड़ के इको पार्क के समीप दो और नरदेवी मंदिर मार्ग में एक भालू को सोमवार की सुबह विचरण करता देख राहगीरों में भय व्याप्त हो चला।खुले क्षेत्र में भालू को विचरण करते देखने के लिए स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों की भीड़ जुटने लगी। पर्यटक भालू को देख काफी रोमांचित हो उठे। तथा भालू के फोटो को अपने कैमरा में कैद करते नजर आए। ऊपरी शिविर के निवासियों ने बताया कि यह वही भालू है जो पिछले कई दिनों से कभी ई टाइप कॉलोनी तो कभी जटाशंकर चेक नाका के आसपास दिखाई देता है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: 10 दिनों के बाद रिहायशी इलाके से जंगल लौटा बाघ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस इस संबंध में वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र पदाधिकारी सत्यम कुमार ने कहा कि इको पार्क, ...