बगहा, अक्टूबर 29 -- Bagaha News: भितहा। जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन हेड देवपालिक गुप्ता के निधन पर गुरुवार को जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर उनके पैतृक गांव यूपी के पडरौना जिला के गोड़रिया पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद प्रशांत किशोर बांसी नदी के मलाही घाट पर आयोजित देवपालिक गुप्ता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान घाट पर हजारों की संख्या में लोग जुटे। अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे लोगों की भीड़ के कारण घाट पर काफी गहमागहमी रही।प्रशांत यह भी पढ़ें- जन सुराज के देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? प्रशांत किशोर ने दिया यह बयान; अंतिम संस्कार में पहुंचे किशोर ने देवपालिक गु...