बगहा, जुलाई 19 -- Bagaha News: चनपटिया, नगर संवाददाता। वेतन वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर चनपटिया नगर पंचायत के सफाईकर्मी दूसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे।

हड़ताल के कारण इनके कार्य बहिष्कार से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। चौक-चौराहा, गली-मोहल्ला से लेकर रिहायशी इलाकों में कूड़ा-कचरा का अंबार लग गया है। वार्ड संख्या-7 के एक मोहल्ले में तो बीच सड़क पर बिल्ली मरी पड़ी है। स्थिति इतनी खराब हो गयी है कि दुर्गंध और गंदगी से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। कुछ मोहल्ले में तो नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। इसे लेकर शहरवासियों में आक्रोश पनप रहा है।

शहरवासियों की प्रतिक्रिया शहरवासी इसे नगर पंचायत की प्रशासनिक विफलता मान रहे हैं। वहीं, हड़ताल अब राजनीतिक रंग लेने लगी है। नपं की पूर्व मुख्य पार्षद किरण देवी, पूर्व...