Bagaha News: दूधनाथ, मंगलनाथ व दत्तात्रेय नाथ की एक साथ होती है पूजा
बगहा, अगस्त 10 -- Bagaha News: बेतिया। बेतिया से सटे खैरटिया में बेतिया राज परिवार के द्वारा निर्मित शिवालय जिले का एकमात्र ऐसा मंदिर परिसर है जिसमें एक साथ तीन शिवलिंग स्थापित किया गया है। इसका निर्माण 1600 ईस्वी में कराया गया था। यह भी पढ़ें- Buxar News: शिव श्रृंगार का दर्शन कर भक्त कर रहे मनोवांछित फल की कामनामंदिर का इतिहास इस मंदिर के बारे में जानकारी देते हुए बेतिया राज मंदिरों के अध्यक्ष आचार्य उमेश तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक काल में बेतिया राज की कचहरी का यहां पर निर्माण होना निश्चित किया गया था लेकिन वास्तु की सामग्री को एक सियार के द्वारा वहां से हटकर बेतिया राजमहल के पास पहुंचा दिया गया। इस पर समकालीन विद्वानों ने यह मंतव्य दिया कि अब यह जगह श्रापित हो गया है। इसलिए इसकी शुद्धिकरण के लिए यहां पर मंदिर का निर्माण कर दिया जाए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.