Bagaha News: दुस्साहस: घर से लाखों के सामान की हुई चोरी
बगहा, नवम्बर 5 -- Bagaha News: श्रीनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के खिरिया घाट स्थित सुभाष चौक के समीप एक किराये के मकान में घुसकर अज्ञात चोर ने लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली। घटना बुधवार की बताई जा रही है। मामले में गृहस्वामी योगापट्टी थाना क्षेत्र के मच्छरगांवा गांव निवासी जितेंद्र कुमार गुप्ता ने बैरिया थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि वह परिवार के साथ मदन प्रसाद के मकान में किराये पर रहते हैं। बुधवार को परिवार के सदस्य काम में व्यस्त थे। इसी दौरान चोर घर में घुस गये और नकदी, आभूषण सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गया। गृहस्वामी के अनुसार, घर के बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर दोपहर करीब 12 से एक बजे के बीच चोरी की घटना घटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.