Bagaha News: दुलारी प्वाइंट पर ध्वस्त हुआ एंटी इरोजन वर्क,तटबंध पर खतरा
बगहा, जुलाई 18 -- Bagaha News: बगहा, हमारे संवाददाता। गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच भितहा प्रखंड के दुलारी प्वाइंट पर पीपी तटबंध की सुरक्षा के लिए कराया गया एंटीरोजन (कटावरोधी) कार्य ध्वस्त होने लगा है। इससे पीपी तटबंध पर गंडक के पानी का दबाव बढ़ गया है। इससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत नहीं की गई तो तटबंध पर गंभीर संकट आ सकता है। जानकारी के अनुसार पीपी तटबंध के 22 से 28 किलोमीटर के बीच करीब 6.50 करोड़ रुपये की लागत से एंटीरोजन वर्क कराया गया था। लेकिन दुलारी प्वाइंट पर यह दो लाख क्यूसेक पानी का भी दबाव नहीं झेल पाया और क्षतिग्रस्त होने लगा है। भितहा प्रखंड के ही चंदरपुर के समीप दो दिन पहले से एंटीरोजन वर्क का नोज धंसने लगा है। इससे विभाग की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.