Bagaha News: दुर्घटना में जख्मी बच्चे को किया रेफर
बगहा, अक्टूबर 27 -- Bagaha News: सिकटा। बलथर थाने के सीमावर्ती मील परसा व लाइन परसा गांव के बीच ओरिया नदी के पुल के रेलिंग से बाइक सवार एक बच्चे के टक्कराने से गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। घटना सोमवार सुबह की है। जख्मी बच्चे की पहचान बलथर थाने के बलथर गांव स्थित वार्ड नंबर-2 के विजय महतो के पुत्र सूरज कुमार(12)के रूप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुल के रेलिंग से अनियंत्रित होकर बाइक टकरा गई। सूचना पर दारोगा हैदर खां ने उसे सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। वहां चिकित्सक मो बसरूद्धीन सबीर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। बच्चे के सिर व चेहरे में गम्भीर चोटे आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.