बगहा, सितम्बर 24 -- Bagaha News: चौतरवा। चौतरवा लौरिया मुख्य मार्ग के हमीरा माई स्थान के पास एक माह पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में घायल लौरिया थाना क्षेत्र के बेलवा मोड़ गांव के एक युवक की मौत बुधवार की शाम लंबे समय से चल रहे इलाज के दौरान गोरखपुर हॉस्पिटल में हो गई।

दुर्घटना का विवरण घटना की पुष्टि करते हुवे पूर्व बीडीसी चंदन राव समाजसेवी लालबाबू राव ने बताया की बेलवा मोड़ गांव निवासी राजू राव (40 ) 17 अगस्त को अपने घर से परसौनी जा रहे थे। इसी दौरान मुख्य मार्ग के हमीरा माई स्थान के पास अनियंत्रित दूध ढोने वाला ट्रैकर ने राजू राव को ठोकर मार दिया जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी हालत में उन्हें जीएमसीएच बेतिया ईलाज के लिए भेजा गया। जहां इलाज के बाद उन्हें गोरखपुर रेफर किया गया था। उनकी नाजुक स्थिति को देख डाक्टर द्वारा गोरखपुर बेहतर ई...