बगहा, अक्टूबर 18 -- Bagaha News: नरकटियागंज, हमारे संवाददाता। दशहरा और दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शनिवार की देर शाम एसडीएम अभिजीत कुमार गोविंदा के नेतृत्व में अधिकारियों ने शहर में फ्लैग मार्च निकालकर असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया। फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए शहीद चौक पहुंचा। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से पर्व को शांति, सद्भाव और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।एसडीएम ने कहा कि पर्व के दौरान शांति भंग करने या गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा। उन्होंने अधिकारियों को सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने का निर्देश देते हुए कहा कि अफवाह फैलाने, भ्रामक पोस्ट डालने और सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ...