Bagaha News: दुकान में लगी आग, युवक झुलसा
बगहा, जुलाई 2 -- Bagaha News: रामनगर, एक प्रतिनिधि। रामनगर प्रखंड के सिकटा बेलवा गांव में मंगलवार रात शाम जेनरल स्टोर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दुकान के साथ भवन का ऊपरी हिस्सा भी इसकी चपेट में आ गया। इसमें दुकानदार मोहन साह का 25 वर्षीय पुत्र छोटू साह फंस गया। आग के बीच से होकर निकलने में वह गंभीर रूप से झुलस गया। दुकान में रखे लाखों रुपये मूल्य के सामान और बाइक जलकर राख हो गई। आननफानन में युवक को रामनगर सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसीएच रेफर कर दिया। डॉ आशीष ने बताया कि युवक 60 प्रतिशत से अधिक झुलस चुका था।
आग लगने की घटना प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब आठ बजे दुकान से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। वहां जुटे लोगों के शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.