बगहा, सितम्बर 12 -- Bagaha News: बेतिया। कालीबाग थाना की पुलिस ने उत्तरवारी पोखरा के दिनेश कुमार गुप्ता के गैस रिपेयरिंग दुकान में छापेमारी का जुआ खेलते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दी है। कालीबाग थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि उत्तरवारी पोखरा के दिनेश कुमार गुप्ता, मनुआपुल थाना क्षेत्र के छावनी बड़ी मस्जिद के लाल बाबू, मेहंदियाबारी वार्ड चार के मोजाहिद मियां व नगदहिया के राजू साह को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों के पास से चार मोबाइल,18270 रुपये नकद व लॉटरी खेलने से संबंधित हिसाब लिखने वाला एक डायरी जब्त किया गया है। जमादार अफरोज कमर के शिकायत पर केस दर्ज की गई है। गिरफ्तार लोगों पर आम जनों को जालसाजी पूर्वक जुआ खेलने के लिए उकसाने, प्रलोभन देने आदि का आरोप है।

हिंदी हिन्दुस्त...