Bagaha News: दुकान में चोरी करते नाबालिग को पकड़ा
बगहा, सितम्बर 10 -- Bagaha News: श्रीनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के लौकरिया पंचायत स्थित मुर्गाही चौक पर बुधवार रात सब्जी की दुकान में चोरी करते एक नाबालिग को दुकानदार ने ग्रामीणों की मदद से रंगेहाथ पकड़ लिया। वहीं, उसके दो साथी ग्रामीणों को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। तीनों एक बाइक से चोरी करने पहुंचे थे। पकड़े गए नाबालिग को दुकानदार ने पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए नाबालिग से पूछताछ की जा रही है। उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मुर्गाही चौक की कई दुकानों में चोरी करने की बात बताई है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए नाबालिग से पूछताछ की जा रही है। दुकानदार मोसाहेब आलम ने बताया कि वह बुधवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। करीब आधे घंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.