बगहा, अगस्त 19 -- Bagaha News: बगहा। पूर्व मंत्री के नाम से संचालित मंत्री मार्केट को अवैध बताते हुए बगहा-2 अंचल प्रशासन ने वहां दुकान संचालित करने वाले 25 दुकानदारों को नोटिस जारी किया है।

प्रशासन की कार्रवाई अंचल की ओर से जारी नोटिस में सभी दुकानदारों को आगामी 2 सितंबर को संबंधित कागजातों के साथ अंचल कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से मार्केट के दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति है। जानकारी देते हुए बगहा दो अंचल के अंचलाधिकारी वसीम अकरम ने बताया कि मंत्री मार्केट केदुकानदारो को नोटिस जारी कर साक्ष्य के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

उच्च न्यायालय का आदेश बताया जाता है कि उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में अंचल प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई है। नोटिस में दुकानदारों से दुकान से संबंधित...