Bagaha News: दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण
बगहा, जुलाई 2 -- Bagaha News: नौतन,एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। बीडीओ ने कहा कि सरकार की इस योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर व उनके आवागमन को सुगम करना है।ताकि दैनिक कार्यों के साथ वे शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक गतिविधियों में आसानी से भाग ले सकें। मौके पर प्रखंड प्रमुख कृष्णदेव चौधरी, उप प्रमुख अप्सर हुसैन, पंचायत समिति सदस्य राकेश कुमार वर्मा, मुखिया अफ़रोज़ नैय्यर सहित कई जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी मौजूद रहे। सभी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर दिव्यांग लाभार्थियों को ट्राई साइकिल के साथ रवाना किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।ट्राई साइकिल मिलने पर लाभार्थियों ने सरकार और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.