Bagaha News: दियारा में राहत सामग्री नहीं मिलने पर किया प्रदर्शन
बगहा, अक्टूबर 3 -- Bagaha News: श्रीनगर, एक संवाददाता। बैरिया प्रखंड क्षेत्र के दियारा स्थित बैजुआ पंचायत के वार्ड नंबर तीन में बाढ़ राहत सामग्री नहीं मिलने से नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- तटबंध पर पानी का दबाव हुआ कमग्रामीणों की समस्याएँ प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण कुनकुन मियां, महावीर दास, गौरीशंकर सिंह, मदन यादव, वासुदेव कुशवाहा सहित अन्य ने बताया कि पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया है। लेकिन बैजुआ पंचायत के वार्ड नंबर 2, 3, 12, 13 और 14 में अब तक आवश्यक राहत सामग्री का वितरण नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के दौरान गंडक नदी का पानी गांवों में घुस जाने से लोगों को काफी परेशानी हुई। अब पानी धीरे-धीरे निकल रहा है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.