बगहा, अगस्त 6 -- Bagaha News: नरकटियागंज,निज प्रतिनिधि। नरकटियागंज में निगरानी की कार्रवाई कोई नई बात नही है।इससे पूर्व भी कई अधिकारी निगरानी के हत्थे चढ़ चुके हैं।इससे एक वर्ष पूर्व मलदहिया के परवेज कौशर ने ही भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाकर शिकारपुर थाने की तत्कालीन दारोगा प्रीति कुमारी को बेनकाब किया था।निगरानी की टीम ने 21 अगस्त 2025 को स्टेट बैंक के समीप स्थित एक किराए के मकान में छापेमारी कर महिला दारोगा को 12 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। आरोप था दारोगा ने परवेज कौशर के भाई अफ़रोज़ कौशर पर दर्ज एफआईआर को रफा-दफा करने नाम पर 15 हजार रिश्वत मांगे थें। उस समय भी दलाल समेत दारोगा को निगरानी विभाग ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।वही निगरानी ने 11 अक्टूबर 2018 में शिकारपुर थाने के ही एसआई संतोष कुमार को 40 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार...