Bagaha News: दामाद के लापता होने की कराई एफआईआर
बगहा, अक्टूबर 5 -- Bagaha News: नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के मथुरा चौक से एक युवक लापता हो गया है। घटना 28 सितम्बर की है। मामले में युवक के ससुर बली सहनी ने शिकारपुर थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में उसने बताया है कि उसकी बेटी व दामाद विकेश सहनी मथुरा चौक पर किसी काम से गए थे। बेटी को चौक पर छोड़कर दामाद बोले की एक दोस्त से मिलकर आ रहा हूं। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर बेटी ने फोन किया तो दामाद बोले की थोड़ी देर में पहुंच जाऊंगा। लेकिन बाद में उनका मोबाइल स्विच बताने लगा। चिंता होने पर खोजबीन शुरू की गई । लेकिन दामाद का पता नहीं चला। दामाद के घर पर खोजबीन की गई। उसने आशंका जताई है कि दामाद का किसी ने अपहरण कर लिया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.