Bagaha News: दस दिनों बाद थाने पहुंचा कूड़ा विवाद
बगहा, जुलाई 28 -- Bagaha News: चनपटिया, नगर संवाददाता। आवासित क्षेत्र के पास कूड़ा डंपिंग पर हुए विवाद का मामला लगभग 10 दिनों बाद थाने पहुंचा है। इस मामले में नपं कर्मचारियों ने सरकारी काम में बाधा, गाली-गलौज, दुर्व्यवहार और नपं परिसर में कचरा गिराकर प्रदूषण व महामारी फैलाने का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ आरोपित यूट्यूबर ने नपं कर्मचारियों पर मारपीट व रंगदारी में 20 हजार रुपये मांगने का आरोप मढ़ा है। 25 जुलाई की देर शाम दोनों पक्ष का शिकायती आवेदन मिलने के बाद चनपटिया पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि मंगलवार तक दोनों पक्षों के आवेदन पर किसी एफआईआर की जानकारी पुलिस ने नहीं दी है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शिकायतों की जांच कर पुलिस आगे की कारवाई में जुटी हुई है। विवाद 14 जुलाई को तब सामने आया था जब आरोपित यूट्यूबर संदीप कुमार चंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.