Bagaha News: दरवाजे पर आकर मारपीट, केस दर्ज
बगहा, अक्टूबर 28 -- Bagaha News: रामनगर। दरवाजे पर आकर मारपीट कर गंभीर रुप से जख्मी करने के मामले में रामू साह की पत्नी रिंकी देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। जिसमें बेला गोला निवासी पंकज कुमार गुप्ता, रंजन कुमार गुप्ता व कुम्हार पट्टी निवासी सृष्टि कुमारी को नामजद कराया हैं। घटना के पीछे भूमि विवाद को बताया गया हैं। पुलिस को दिए आवेदन में रिंकी देवी ने इन लोगों पर दरवाजे पर गाली गलौज करने व गाली देने से मना करने पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। इन लोगों पर जमीन हड़पने की फिराक में रहने का आरोप भी रिंकी देवी ने लगाया हैं। थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार ने बताया कि इस सबंध में मामला दर्ज कर एक आरोपी पंकज कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बगहा भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.