Bagaha News: त्रिशूली की तबाही में दशरथ लापता
बगहा, सितम्बर 5 -- Bagaha News: बगहा। नेपाल के रसुवा स्थित त्रिशूली नदी में बीते 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद से बगहा के दशरथ लापता हैं। दशरथ बगहा-2 प्रखंड की पैकवलिया-मर्यादपुर पंचायत के बजड़ा टोला वार्ड 13 निवासी हैं। वह रसुवा स्थित एक हाइड्रो प्रोजेक्ट में करीब सात वर्षों से इलेक्ट्रीशियन के पद पर काम कर रहे थे। परिजनों के अनुसार बीते 26 अगस्त को शिफ्ट बदलने के दौरान अचानक प्रोजेक्ट में आपदा की चेतावनी जारी की गई। अनाउंसमेंट के जरीये सभी कर्मियों को तत्काल कंपनी परिसर से बाहर निकलने के लिए कहा गया। इसी दौरान दशरथ ने घर पर फोन किया, बच्चों ने फोन उठाया। बच्चों से बात करने के बाद उन्होंने मम्मी से बात कराने के लिए कहा। बच्चे फोन लेकर मम्मी के पास पहुंचे तब तक कॉल डिस्कनेक्ट हो गया। उसके बाद संपर्क करने पर फोन स्वीच्ड ऑफ आने लगा। घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.