Bagaha News: तौलाहा रेलवे ढाला के समीप मिला अज्ञात युवक का शव
बगहा, सितम्बर 1 -- Bagaha News: रामनगर, एक प्रतिनिधि। हरिनगर-नरकटियागंज रेलखंड पर तौलाहा रेलवे ढाला के समीप सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार मृत युवक की उम्र करीब 20-22 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। वह जींस पैंट और शर्ट पहने हुए था। मृत युवक के सिर और पीठ पर जख्म के निशान मिले हैं। प्रथमदृष्टया आशंका जताई जा रही है कि किसी ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हुई होगी। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.