बगहा, अक्टूबर 21 -- मानदेय भुगतान से पहले प्रमाणपत्रों का सत्यापन Bagaha News: बेतिया। जिले में अक्षर आंचल योजना के तहत कार्यरत शिक्षा सेवकों और शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज) के मानदेय भुगतान से पहले उनके शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने इसके लिए कर्मियों को नामित करते हुए प्रखंडवार जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें उन्होंने कहा कि महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग के अंतर्गत कार्यरत शिक्षा सेवकों के दस्तावेजों का निर्धारित जांच सूची के आधार पर सत्यापन किया जाएगा। इसमें विद्यालय चयन समिति की कार्यवाही पंजी, चयन पत्र, योगदान पत्र, चयन पत्र का पत्रांक एवं दिनांक, प्रशिक्षण प्रमाणपत्र तथा बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति शामिल है। जांच के लिए रजनीश कुमार वर्मा, ...