Bagaha News: तैयारी: छठ घाटों की सफाई में नगर निगम ने झोंकी ताकत
बगहा, नवम्बर 3 -- छठ घाटों की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था Bagaha News: बेतिया। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर निगम प्रशासन ने शहरी क्षेत्र के सभी छठ घाटों की साफ-सफाई और व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। नगर निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि महापर्व में अब कम समय शेष रहने के कारण शहर के प्रमुख एवं बड़े छठ घाटों पर कई शिफ्टों में युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। छठ घाटों के पानी को स्वच्छ एवं कचरा मुक्त बनाने के लिए नगर निगम की मिनी पोकलेन मशीन की मदद ली जा रही है। इसके माध्यम से पानी के अंदर जमा कचरे को बाहर निकाला जा रहा है। वहीं, घाट परिसर में फैली गंदगी की भी विशेष सफाई कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी घाटों के पहुंच पथों की सफाई क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.