Bagaha News: तेंदुआ व गैंडा को ट्रैक नहीं कर सका विभाग
बगहा, अक्टूबर 16 -- Bagaha News: पिपरासी। स्थानीय प्रखंड स्थिति रिहायशी क्षेत्र से सटे दियरा क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से तेंदुए की चहलकदमी और गैंडे की आने की सूचना पर लोकेशन ट्रैक करने में लगे वनकर्मियों के हाथ अभी भी खाली है। वही लगातार वनकर्मी दियरा के संभावित क्षेत्रों में गैंडे की तलाश कर रहे है। गैंडे के लोकेशन ट्रैक नहीं होने से वन विभाग की चिंता बढ़ चली है। फलस्वरूप बगहा व मदनपुर रेंज के वनकर्मी व अधिकारी संयुक्त रूप से अभियान चला कर तलाश में लगे हुए है। इस अभियान के तहत सेमरा लंबेदहा पंचायत के दियरा क्षेत्र के साथ मंझरिया व पिपरासी के दियरा क्षेत्र में भी लगातार तलाश जारी है। इसी के तहत शुक्रवार को टाइगर ट्रैकर सर्वेंद्र यादव की टीम द्वारा पिपरासी के बऊक बैठा के घोठा व आसपास के क्षेत्र में पगमार्क की तलाश की गई। लेकिन कही भी उनके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.