बगहा, सितम्बर 20 -- Bagaha News: रामनगर। स्थायी मंडी की स्थापना की मांग को लेकर फुटकर फल-सब्जी, मछली विक्रेता एवं रेहड़ी-पटरी-ठेला व्यापारी संघ के आह्वान पर शुरू हुई हड़ताल रविवार को तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताली दुकानदार अपनी अपनी दुकान बंद कर नगर के छठिया घाट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हुए हैं। हड़ताली दुकानदारों का कहना है कि स्थायी मंडी के लिए भूमि उपलब्ध होने और इस दिशा में ठोस पहल होने तक आंदोलन जारी रहेगा। शुक्रवार की शाम बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी और रामनगर एसडीपीओ सत्येन्द्र राम ने धरना स्थल पर पहुंचकर हड़ताली दुकानदारों से बातचीत की। अधिकारियों ने दुकानदारों को स्थायी मंडी के लिए भूमि उपलब्ध कराने के मामले में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: फल-सब्जी व्यवसायियों का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी...