बगहा, जुलाई 2 -- Bagaha News: वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। वन कर्मियो ने जटाशंकर वन परिसर से तीन सखुआ के गुल्ली के साथ दो वन तस्कर को मंगलवार की शाम गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

गश्त और सुरक्षा इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि मानसून सीजन में पर्यटन सत्र समाप्ति के उपरांत वन और वन संपदा की सुरक्षा को ले गश्त बढ़ा दी गई है।

अवैध गतिविधियाँ इसी क्रम में मंगलवार को शाम गश्ति में निकले वनपाल आशीष कुमार के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम को गुप्त सूचना मिली कि कुछ वन तस्कर जटाशंकर वन परिसर में अवैध रूप से सखुआ के खड़े पेड़ का पातन करने के नियत से गए हुए है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए उक्त स्थल की ओर वन कर्मियों ने कुच किया।तभी कुछ वन तस्करों को लकड़ी की गुल्ली लेकर आते देखा गया।जिसे वन...