Bagaha News: तीन पंचायतों का संपर्क टूटा, घरों में घुसा पानी
बगहा, अगस्त 19 -- Bagaha News: योगापट्टी। गंडक नदी का जलस्तर योगापट्टी के दियारा में लगातार बढ़ने से प्रखंड की सिसवा मंगलपुर, चौमुखा एवं जरलपुर खुटवनिया पंचायों में आमजन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। दर्जनों गांवों में बुरा हाल है। छोटा चौमुखा से सिसवा मंगलपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर करीब चार फीट पानी बहने से तीनों पंचायतों का प्रखंड मुख्यालय से सड़क संपर्क टूट गया है।
सड़क संपर्क में बाधा सड़क पर आवागमन बंद होने से हजारों लोगों को आवश्यक कार्यों के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सिसवा कुटी, गजना, बैसिया, जरलपुर,मदारपुर समेत कई गांवों में गंडक का पानी घरों में घुस गया है। निचले इलाकों में रहने वाले परिवारों के सामने सुरक्षित स्थानों पर जाने की मजबूरी है। कई घरों में रखे घरेलू सामान और पशुओं का चारा पानी में डूब गया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.