Bagaha News: तीन घंटे का ब्लॉक,रेलवे यार्ड की हुई जांच
बगहा, सितम्बर 9 -- Bagaha News: नरकटियागंज। रेलवे ट्रैक की देखरेख व तकनीकी गड़बड़ी को दुरुस्त करने को लेकर बुधवार को रेलवे यार्ड में मेंटेनेंस कार्य किया गया। नरकटियागंज जंक्शन के यार्ड में इस कार्य के लिए करीब तीन घंटे का ब्लॉक लिया गया था। पूर्वी एलसी गेट संख्या 21 के समीप सुबह 9.30 से 12.30 तक ब्लॉक लेने के दौरान ट्रेनों का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ। दिल्ली कटिहार हमसफर समेत अप सत्याग्रह एक्सप्रेस आदि का परिचालन मैनुअल तरीके से किया गया। बताया जाता है कि समय समय पर इंजीनियरिंग विभाग की टीम यार्ड की जांच की गई। रेल लाइन घिसने तथा अन्य तकनीकी गड़बड़ियों की पड़ताल करती है। गड़बड़ी मिलने पर तुरंत उन्हें दूर किया जाता है ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका नहीं रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.