Bagaha News: तीन अभियुक्तों के घरों पर चस्पाया इश्तहार
बगहा, अगस्त 23 -- Bagaha News: बलथर थाने के बलथर गांव में शनिवार को पुलिस ने जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले के फरार तीन अभियुक्तों के घरों पर इश्तहार चश्पाया है।थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि बलथर गांव में जमीन विवाद मामले में हुई मारपीट में फरार आरोपी नरेश पटेल,सुरेश पटेल व आशीष पटेल के घरों पर पुअनि शमशाद अहमद के नेतृत्व में सदल-बल गाजे-बाजे के साथ उक्त तीनों आरोपियों के घरों पर इश्तहार चश्पाया गया।पुअनि शमशाद अहमद ने इश्तहार चश्पाते हुए तीनों के परिजनों से अलग-अलग कहा कि न्यायालय के समक्ष सभी अभियुक्तों को हाजीर होने का निर्देश दिया गया। यह न्यायालय के आदेश पर उक्त कारवाई की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.