बगहा, जुलाई 14 -- Bagaha News: चनपटिया। व्यू और लाइक के चक्कर में नियमों को ताक पर रख युवाओं का रील बनाना गले का फांस बनता जा रहा है। भोजपुरी गाने पर तमंचे के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना चनपटिया थाना क्षेत्र के एक युवक को महंगा पड़ सकता है। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस युवक की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गयी है।

पुलिस कार्रवाई तमंचा लहराते हुए भोजपुरी गाने पर बनाया गया यह वीडियो इलाके में तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस उसकी पहचान व गिरफ्तारी में जुटी है। इंस्टाग्राम पर अपलोड यह वीडियो सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म से भी शेयर किया जा रहा है। मंगलवार को थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सम्बंधित वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है। साइबर सेल की मदद से युवक की कुंडली खंगाली जा रही है।

कानूनी अपराध अवैध हथियार लेकर वी...