बगहा, अक्टूबर 17 -- डीआईजी ने की मौत मामले की जांच Bagaha News: नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। एनडीपीएस मामले के अप्राथमिक अभियुक्त दिलशाद अंसारी की पुलिस अभिरक्षा में मौत मामले की जांच के लिए शनिवार को डीआईजी हरकिशोर राय घटनास्थल और नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंच कर जांच की। डीआईजी ने अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. एहसान फिरोज से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया। डीआईजी ने दिलशाद को अस्पताल लाने से लेकर जीएमसीएच रेफर किए जाने तक की पूरी जानकारी ली। एफआईआर के अनुसार पुलिस अभिरक्षा से भागने के प्रयास में दिलशाद चलती गाड़ी से कूद गया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, परिजन पुलिस पर पिटाई से मौत का आरोप लगा रहे हैं। बताया जाता है कि बीते 12 अक्तूबर को शिकारपुर थाना क्षेत्र के कोईरगांवा चौक क...