बगहा, अगस्त 11 -- Bagaha News: नरकटियागंज, हमारे संवाददाता। प्रखंड की डीके शिकारपुर पंचायत में दो दिवसीय खेलकूद महोत्सव का आगाज सोमवार को किया गया। इसमें पंचायत के विभिन्न प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक अवधेश तिवारी, लक्ष्मण भगत एवं मुखिया राहुल जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता से महोत्सव का शुभारंभ किया। प्रतियोगिताओं में कुल 164 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

दौड़ प्रतियोगिता के परिणाम दौड़ प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय की छात्रा वर्ग में गायत्री कुमारी प्रथम, राजनंदनी द्वितीय और आकांक्षा कुमारी तृतीय रहीं। वहीं मध्य विद्यालय की छात्रा वर्ग में मनिता कुमारी ने पहला, सोनी कुमारी ने दूसरा और राधा कुमारी ने तीसर...