Bagaha News: डीएम से की नाला निर्माण नहीं होने की शिकायत
बगहा, जुलाई 24 -- Bagaha News: चनपटिया। चनपटिया नगर में टेंडर के बावजूद नाला निर्माण नहीं होने की शिकायत अब पश्चिम चम्पाटन के डीएम तरणजोत सिंह के पास पहुंच गयी है। शुक्रवार को नपं के वार्ड संख्या-छह की पार्षद सुनीता देवी ने डीएम को पत्र सौंप शीघ्र ही नाला निर्माण शुरू कराने की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में नगर के वार्ड-छह में चिरान चौक से दलित बस्ती होते हुए बांध तक लगभग 24 लाख की राशि से नाला निर्माण की स्वीकृति मिली। योजना के क्रियान्वयन के लिए संवेदक के साथ एकरारनामा भी हो गया। नपं कार्यालय ने संवेदक को वर्क आर्डर निर्गत कर दिया। लगभग 4 वर्ष से अधिक बीत जाने के बावजूद भी निर्माण स्थल पर एक ईंट तक नहीं रखी जा सकी है।
स्थानीय निवासियों की समस्या मोहल्लेवासी जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से परेशान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.