Bagaha News: डिग्री कॉलेज की भूमि पर बढ़ा विवाद, 25 तक मांगी आपत्तियां
बगहा, जुलाई 24 -- Bagaha News: ठकराहा। ठकराहा प्रखंड में प्रस्तावित राजकीय डिग्री महाविद्यालय के लिए भूमि चयन को लेकर विवाद गहरा गया है। अंचल कार्यालय ने मौजा ठकराहा में पांच एकड़ भूमि को महाविद्यालय निर्माण के लिए प्रस्तावित करते हुए संबंधित रैयतों एवं आम नागरिकों से 25 जुलाई तक दावा एवं आपत्तियां मांगी हैं।
भूमि के मुद्दे सूचना जारी होने के बाद ग्रामीणों, और जनप्रतिनिधियों ने प्रस्तावित भूमि की उपयुक्तता पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित भूमि ठकराहा-तमकुही मुख्य सड़क से करीब छह फीट नीचे स्थित है। बरसात के दिनों में यहां पांच से छह फीट तक पानी जमा रहता है और कई महीनों तक जलजमाव बना रहता है। ऐसी भूमि पर महाविद्यालय भवन बनने से भविष्य में भूमि भराई, जल निकासी, सुरक्षा तटबंध और रखरखाव पर सरकार को अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.