बगहा, जुलाई 5 -- Bagaha News: चनपटिया, नगर संवाददाता कुमारबाग स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शनिवार को नयी प्राचार्या खुशबू कुमारी ने योगदान कर लिया। इनके योगदान के समय डायट के सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद रहे। सभी ने नये प्राचार्या को बुके व गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस अवसर पर डायट के प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर का बढ़ावा देना था। योगदान करने के बाद नए प्राचार्या ने कहा कि प्रशिक्षुओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण व कार्य में पारदर्शिता पर फोकस किया जाएगा। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपील की कि कोई भी कार्य आपके सहयोग के बगैर नहीं किया जा सकता। यह भी पढ़ें- Purnia News: डायट में विदाई समारोह आयोजित, मनीष बने मिस्टर डायट और गुंजा मिस डायट ...