बगहा, नवम्बर 10 -- Bagaha News: श्रीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र की बगही बघम्बरपुर पंचायत के वार्ड-8 में बीते शनिवार को बाइक की टक्कर से घायल 65 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह बघम्बरपुर निवासी ढोड़ा मियां की पत्नी खैरून खातून थी। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे गोरखपुर में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। छोटे पुत्र दिल मोहम्मद मियां ने बताया कि बीते शनिवार को उनकी मां घर से 200 मीटर दूर स्थित दुकान पर सामान खरीदने जा रही थीं। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे के बाद सवार बाइक छोड़कर फरार हो गया। परिजन उन्हें तत्काल बेतिया के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। हालत नाजुक...