Bagaha News: ठकराहा में बाढ़ के पानी में मिला वृद्ध शव, ढूंढ़ने गई पुत्री को सांप ने डंसा
बगहा, अक्टूबर 8 -- Bagaha News: ठकराहा (प.चं.)। बगहा अनुमंडल के ठकराहा थाना क्षेत्र के सिसवनिया नर सरेह में बुधवार रात बाढ़ के पानी में धान काटने गए 65 वर्षीय राजपत गोंड का शव मिला। उनका शव करीब तीन फीट गहरे पानी में औंधे मुंह पड़ा था। वहीं, पिता की तलाश में खेत की ओर जा रही उनकी 18 वर्षीया पुत्री अनु कुमारी को रास्ते में विषैले सांप ने डस लिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पडरौना जिला अस्पताल रेफर किया गया। ग्रामीणों के अनुसार, कोइरपट्टी गांव निवासी राजपत गोंड बुधवार दोपहर पड़ोसी सुनील गोंड और अन्य मजदूरों के साथ सिसवनिया नर सरेह में धान काटने गए थे। सरेह तक पहुंचने के लिए उन्हें पांच से छह फीट गहरे बाढ़ के पानी को पार करना पड़ा था। खेत में भी करीब तीन फीट पानी जमा था। शाम को काम खत्म होने के बाद राजपत ने साथियों से कुछ देर और धान काटने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.