Bagaha News: ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, हत्या की आशंका
बगहा, जुलाई 15 -- Bagaha News: बगहा, नगर प्रतिनिधि। चौतरवा थाने के बरियरवा जमुनिया में सोमवार रात खेत की जुताई करने के दौरान ट्रैक्टर पलटने से उसमें दबकर चालक की मौत हो गई। वह बगहा नगर थाना क्षेत्र के परसा का कृष्णा कुशवाहा (22) था। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही चौतरवा थाने पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस दुर्घटना और हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। चौतरवा के प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत ट्रैक्टर पलटने व उससे दबने से हुई लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.