बगहा, अक्टूबर 27 -- कठैया चौक पर सड़क हादसा Bagaha News: जगदीशपुर, एक संवाददाता। बेतिया-अरेराज रोड में कठैया चौक के समीप मंगलवार की सुबह 10 बजे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में महुआवा टोला के असरुद्दीन अंसारी (16) की मौत हो गई। दो अन्य लोगों के भी जख्मी होने की सूचना है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर थाने लाया गया है। थानाध्यक्ष नीतेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह कठैया चौक पर पर हादसे में किशोर की मौत हुई है। हादसे घायल दो अन्य लोगों को स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के अनुसार असरुद्दीन अंसारी की पट्टीदारी में सोमवार को चचेरी बहन...