Bagaha News: ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
बगहा, अक्टूबर 25 -- Bagaha News: बेतिया। मझौलिया थाना क्षेत्र के बहुरावा रेलवे गुमटी संख्या 177 सी के समीप अवध एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई है।मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के कारणों की जांच मे जुट गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वृद्ध रेलवे लाइन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया या कोई अन्य वजह थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान होने के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।पुलिस ने शव का जीएमसीएच मे पोस्टमार्टम कराया।अस्पताल नाका प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कराने के लिए शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.