बगहा, नवम्बर 10 -- Bagaha News: योगापट्टी। बेतिया के छावनी रेलवे पिलर संख्या 211/41 और 211/44 के बीच रविवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान नवलपुर थाना क्षेत्र के ढढ़वा पंचायत अंतर्गत पिपरपाती गांव निवासी मुन्ना साह की पत्नी उषा देवी (40) के रूप में हुई है।घटना की सूचना पर कालीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। कालीबाग थाना के दारोगा मो. अफरोज आलम ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।मृतका के चचेरे भाई सुनील साह ने बताया कि उषा देवी घर से बेतिया में दीपावली की खरीदारी करने गई थीं।उनका यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत मायका बलुआ रमपुरवा में है। मृतका के पति गोरखपुर मे मजदूरी करते...