बगहा, अक्टूबर 10 -- Bagaha News: नरकटियागंज,हिंस। न्यू स्वदेशी शुगर मिल नरकटियागंज के साठी कृषि फार्म पर शनिवार को कृषक प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें गन्ना बीज शोधन की पूरी जानकारी दी गई। चीनी मिल के ईपी आरके तिवारी ने कहा कि गन्ने में 70 फीसदी रोग बीज से ही आते हैं। इसलिए शरदकालीन गन्ना बुवाई के पूर्व बीज का उपचार करना बहुत जरूरी है। उन्होंने टिश्यू कल्चर लैब से तैयार पौधों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर प्रशिक्षित किया। डिप्टी ईपी राजीव कुमार त्यागी ने कहा कि बीज शोधन से अंकुरण 90 फीसदी से ज्यादा होता है। लाल सड़न और कंडुआ रोग 80 फीसदी तक कम हो जाता है। सेमिनार में कृषि वैज्ञानिक डा भूषण कुमार, गन्ना प्रसार अधिकारी आज़ाद अहमद, गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ढाका व उप महाप्रबंधक प्रेम सिंह ने कम लागत में अधिक उत्पादन के लि...